जयपुरऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 विश्व कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम चार्टर्ड उड़ान से जयपुर पहुंच गई। बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर के कारण न्यूजीलैंड टीम को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। राजस्थान क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, ‘वे शाम को यहां पहुंचे और प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच होगी। मंगलवार से टीम अभ्यास करेगी।’ न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘पहली बार टी20 विश्व कप के तुरंत बाद दूसरी सीरीज खेल रहे हैं। यह कठिन और चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसका सामना करना होगा।’ टेस्ट टीम के नौ सदस्य यहां पिछले सप्ताह ही पहुंच गए जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज में तीन टी20 इंटरनैशनल और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टी20 इंटरनैशनल मैच 17, 19 और 21 नवंबर को होंगे। ये मैच जयपुर, रांची और कोलकाता में होंगे। वहीं 25 नवंबर से कानपुर मं पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 से 7 दिसंबर के बीच मुंबई में सीरीज का दूसरा मैच होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल , आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YTMtCM






0 comments:
Post a Comment