दुबई ऑस्ट्रेलियाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के मास्टर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 172 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड को 7 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। इस तरह टी-20 वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिल गया है, जबकि न्यूजीलैंड ने पिछले 6 वर्षों में तीसरी बार ICC टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मात खाई है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप-2015 में ऑस्ट्रेलिया और वनडे वर्ल्ड कप-2019 में इंग्लैंड ने उसे फाइनल में हराया था। रिकॉर्ड 173 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को आरोन फिंच (5) के रूप में शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मुकाबला एकतरफा कर दिया। बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाने वाले वॉर्नर ने 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 53 रन ठोके, जबकि मिशेल मार्श ने 50 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 77 रन की पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत मुकम्मल की। कब किसने जीता खिताब
- 2007: भारत
- 2009: पाकिस्तान
- 2010: इंग्लैंड
- 2012: वेस्टइंडीज
- 2014: श्रीलंका
- 2016: वेस्टइंडीज
- 2021: ऑस्ट्रेलिया
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kB2yF7






0 comments:
Post a Comment