Friday, November 19, 2021

एबी डिविलियर्स ने T20 क्रिकेट से भी संन्‍यास लिया, विराट और RCB को कहा शु्क्रिया

नई दिल्‍ली मिस्‍टर 360 यानी एबी डिविलियर्स ने T20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके डिविलियर्स T20 लीग्‍स में खेलते आ रहे थे। दायें हाथ के धाकड़ बल्‍लेबाज ने एक बयान में अपनी IPL टीम RCB के मैनेजमेंट और उसके कप्‍तान रहे विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया है। एक ट्वीट में डिविलियर्स ने लिखा कि '37 साल की उम्र में आपके भीतर की वो आग उतनी तेजी से नहीं जलती।' डिविलियर्स ने कहा कि वे अब अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहते हैं। डिविलियर्स ने कहा, 'यह एक अद्भुत सफर रहा है लेकिन मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर होने का फैसला किया है। अपने बड़े भाइयों के साथ बैकयार्ड में मैच खेलने से शुरू कर, मैंने गेम को पूरे उत्‍साह और जोश के साथ खेला है। अब, 37 की उम्र में वो आगे उतनी तेज नहीं जलती।' दुनियाभर की T20 लीग्‍स में खेले हैं डिविलियर्ससाउथ अफ्रीका के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में एक रहे डिवलियर्स के पूरी दुनिया में फैन्‍स हैं। भारत में डिविलयर्स के फैन्‍स की अच्‍छी-खासी तादाद है जो उनके अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद IPL का इंतजार करती थी। IPL के अलावा डिविलियर्स ने बारबडोस, स्‍पार्टंस, रंगपुर राइडर्स, मिडलसेक्‍स, ब्रिस्‍बन हीट और लाहौर कलंदर्स के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला है। डिविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले डिविलियर्स की गिनती ऑल टाइम बेस्‍ट बल्‍लेबाजों में होती है। इंटरनैशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से 47 शतक निकले।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qO1KAB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support