दुबई भारत के केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी पुरुष में बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए जबकि विराट कोहली पहले की तरह आठवें स्थान पर बने हुए हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के आखिरी तीन मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले राहुल के 727 अंक हैं और वह एक पायदान नीचे खिसक गए हैं। भारतीय टी-20 टीम के उप कप्तान नियुक्त किए गए राहुल ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ क्रमश: 69, 50 और नाबाद 54 रन बनाए थे। भारत टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण से ही बाहर हो गया था। इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 कप्तान पद छोड़ने वाले कोहली 698 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत से केवल राहुल और कोहली ही टी-20 रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हैं। अन्य खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने अपनी टीम को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद रैंकिंग में भी अच्छा सुधार किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में नाबाद 77 रन बनाने वाले मार्श छह पायदान चढ़कर संयुक्त 13वें स्थान पर पहुंच गये जबकि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये वार्नर आठ पायदान आगे 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। फाइनल में 85 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सात पायदान ऊपर 32वें जबकि डेवोन कॉनवे तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा दो पायदान ऊपर तीसरे जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दो पायदान आगे छठे स्थान पर काबिज हो गए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ciLAH1






0 comments:
Post a Comment