Monday, November 8, 2021

अब कौन बनेगा T20 टीम का कप्तान? टॉस के दौरान विराट कोहली ने किया कन्फर्म!

दुबईभारत ने नामीबिया के खिलाफ सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह राहुल चाहर को अंतिम एकादश में जगह दी। T20 में आखिरी बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे ने टॉस के बाद अगले कप्तान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इशारे ही इशारे में रोहित के कप्तान बनने की बात कह गए। उन्होंने टॉस के बाद कहा- भारत की कप्तानी करना सम्मान की बात है और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैं अवसर के लिए आभारी हूं। टीम को आगे ले जाने के लिए बदलाव का समय आ गया है। रोहित यहां हैं और वह काफी वक्त से चीजों को देख भी रहे हैं। भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है। बता दें कि नामीबिया के खिलाफ यह मैच कोहली का कप्तान के तौर पर 50वां और अंतिम मैच है। टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का भी यह अंतिम मुकाबला है। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भारत ने चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है तो नामीबिया ने एक मैच में ही जीत हासिल की है। भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी। प्लेइंग XI भारत: केएल राहुल, , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह नामीबिया: स्टीफन बार्ड, माइकल वान लिंगन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड वीस, जेन फ्रालिंक, जेजे समित, जेन निकोल लोफ्टी इटन, रुबेन ट्रंपलमैन, बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BPrApG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support