अबू धाबी (74) की धुआंधार पारी की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में बुधवार को शेख जायद स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को 211 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम के सलामी जोड़ी रोहित और केएल राहुल के बीच 89 गेंदों में 140 रनों की शानदार साझेदारी की। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत और गुलाबदीन नायब को एक-एक विकेट मिला। इस दौरान रोहित शर्मा ने 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर ऐसा धांसू छक्का लगाया कि गेंद सीधे बाउंड्री पार भारतीय टीम के डगाउट के करीब जाकर गिरी। लॉन्ग ऑफ पर लगाए गए इस छक्के की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। दरअसल, नवीन उल हक की गेंद पर लगाया गया रोहित का शॉट विराट के पास पहुंचा था और उन्होंने गेंद को कैचकरके वापस अफगान टीम को दे दिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही और उन्होंने अपने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन बनाए। इस दौरान, रोहित और राहुल ने धुआंधार तरीके से टीम के लिए रन जोड़े। इस बीच, भारत ने 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन बनाए। अफगानिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए रोहित ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टीम का स्कोर 11 ओवरों में 100 के पार पहुंच गया। राहुल ने भी तेज गति से रन बनाते हुए 35 गेेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस बीच, 15वें ओवर में रोहित ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। जल्द ही राहुल भी छह चौके और दो छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे और चौथे स्थान पर आए ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉर्ट लगाए, जिससे टीम का स्कोर 18 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 175 रन के पार पहुंच गया। इसी के साथ पंत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। वहीं, आखिरी के ओवरों में पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 21 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की। जिससे भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 210 रन पर पहुंच सका।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BCQAjH






0 comments:
Post a Comment