नई दिल्ली इन दो तस्वीरों को देखिए.. एक तस्वीर में (Ravi Shastri) टीम इंडिया का साथ छोड़ने से पहले टीम के खिलाड़ियों को गुड बॉय मेसेज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर है ' द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कैप्टन () की। तस्वीर नई है और हाव-भाव भी अलग-अलग। शास्त्री और विराट कोहली () की जोड़ी आक्रामक रुख के लिए जानी जाती थी। लेकिन, द्रविड़ और रोहित अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर हैं। आज यह जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। फिर आते हैं उन दो तस्वीर पर। एक तस्वीर विदाई की है और दूसरी आगमन की। पहली तस्वीर में शास्त्री टीम इंडिया को खिलाड़ियों के बात कर उनसे विदा हो रहे हैं। बतौर कोच शास्त्री ने टीम इंडिया के साथ बड़ा कार्यकाल बिताया। अपने आक्रामक रुख के लिए मशहूर शास्त्री और कोहली की जोड़ी हालांकि, आईसीसी की कोई भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। द्रविड़ हैं, तो सब ठीक है... टीम रोहित के लिए 'टॉनिक' बनेगा यह भरोसा!दूसरी तस्वीर में द्रविड़ और रोहित की जोड़ी दिख रही है। द्रविड़ मतलब दीवार। द्रविड़ मतलब ऑल इज वेल। 3 विकेट भी जल्दी गिर गए, द्रविड़ टिके हैं, तो सब ठीक होने की उम्मीद विकेट पर बची है। द्रविड़ इसी बात के लिए जाने जाते रहे हैं। बतौर खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम को कई बार मुसीबतों और झंझावतों से निकाला है। अब उनके पास टीम इंडिया के कोच की नई जिम्मेदारी है। इस कूल-कूल जोड़ी को मैदान पर भी जोरदार रणनीति बनाकर विपक्षी को धूल चटानी होगी। बतौर कोच द्रविड़ की सबसे बड़ी परीक्षा आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही है। ये वही न्यूजीलैंड टीम है जिससे टी-20 विश्वकप के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को हार मिली थी। वहीं, मैदान में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले रोहित शर्मा के पास भी अब नई जिम्मेदारी है। जाहिर है जब शख्स बदले हैं और कार्यकाल बदला है तो मैदान पर चीजें भी बदलने की उम्मीद है। कूल-कूल द्रविड़ और रोहित की जोड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी है। टीम को आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाने की। जीत की लय बरकरार रखने की। द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी तो यह काम कई बार किया है लेकिन इस बार उनकी भूमिका बदल गई है। अब वह टीम इंडिया के हेड कोच हैं। ऐसे में जिम्मेदारी अलग और रणनीति भी अलग होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/323tmXX






0 comments:
Post a Comment