Sunday, November 7, 2021

World CUP LIVE: भारत के लिए अहम मैच में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, NZ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी

अबुधाबीवर्ल्ड टी-20 में आज दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जोरदार टक्कर है। अगर अफगानिस्तान की टीम जीतती है तो भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बेहद आसान हो जाएगा। लेकिन, अगर न्यूजीलैंड की टीम जीतती है तो भारत के लिए नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच महज औपचारिकता रह जाएगा और सेमीफाइनल के दरवाजे भी बंद हो जाएंगे। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी भारत के लिए पहली खुशखबरी आ चुकी है। अफगानिस्तान ने टॉस जीत लिया। कप्तान मोहम्मद नबी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बाद में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भी पहले बल्लेबाजी की इच्छा जाहिर की। लय में हैं कीवीन्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की आज होने वाली भिड़ंत की बात करें तो कीवी टीम का पलड़ा भारी लग रहा है। भारत की तरह ही पहले मुकाबले में उसे भी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इसके बाद टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर खुद को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में पेश किया है। नामीबिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में जिस तरह की जीत उसे मिली, उसके बाद खिलाड़ी आत्मविश्वास से ओतप्रोत होंगे। फिरकी से करेंगे परेशानदूसरी तरफ अगर अफगानिस्तान की बात करें तो उसने अपने स्पिनरों के दम पर अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।अफगानिस्तान के बल्लेबाज अगर अच्छा स्कोर बना सके तो राशिद खान की अगुआई में उसके स्पिनर कमाल कर सकते हैं। मुजीब-उर रहमान की चोट से गेंदबाजी आक्रमण हालांकि कुछ कमजोर हुआ है लेकिन स्पिन के खिलाफ कीवी गेंदबाजों की कमजोरी का वे फायदा उठा सकते हैं। हालांकि मुजीब के आज खेलने की संभावना है। राशिद के साथ ही मुजीब भी बैट से योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। क्या हैं समीकरणन्यूजीलैंड के जीतने पर भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे क्योंकि न्यूजीलैंड के आठ पॉइंट्स हो जाएंगे और आखिरी मैच जीतकर भी भारत उतने पॉइंट्स हासिल नहीं कर सकेगा। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो उसकी मामूली उम्मीदें बनी रहेंगी। उसकी जीत के बाद भारत की संभावना भी प्रबल हो जाएगा। भारत को फिर अपने आखिरी लीग मुकाबले में नामीबिया पर केवल जीत दर्ज करने से ही सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। भारत ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड पर बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद भारत का नेट रन रेट 1.619 हो गया जबकि अफगानिस्तान का 1.481 है। न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: मोहम्मद शहजाद, हजरतुल्लाह जजाई, रहमनुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नायब, राशिद खान, मुजीब-उर रहमान, हामिद हसन, नवीन-उल-हक। पिच का हालअबुधाबी की पिच पर शनिवार से पहले मुख्य राउंड के जो सात मुकाबले खेले गए हैं उसमें तीन में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ये तीनों जीत पिछले लगातार तीन मुकाबलों में मिली हैं। हालांकि अभी भी टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद गेंदबाजी ही होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31tc7iq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support