Sunday, November 14, 2021

कोहली के बाद धोनी के 'फैन' बने WWE स्टार जॉन सीना, शेयर की माही की खास तस्वीर

नई दिल्लीवर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) और हॉलीवुड फिल्मों के फैंस के बीच के नाम का जबरदस्त क्रेज है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खास बात है कि इंस्टाग्राम पर वह फोटोशॉप्ड और कुछ खास तस्वीर शेयर करते हैं, बजाय कि दूसरे सेलिब्रिटीज की तरह अपनी तस्वीर के। उन्होंने अब ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसका भारत से खास संबंध है। जी, हां। यह तस्वीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की है। इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की तस्वीर शेयर की थी। रिकॉर्ड 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और 13 बार के WWE चैंपियन सीना ने जैसे ही धोनी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिकिया देखने को मिली। यह तस्वीर तब की है, जब धोनी भारतीय टीम के मेंटॉर के रूप में टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ 8 नवंबर को मैच के बाद हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर निकल रहे थे। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में वर्ल्ड टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मेंटॉर बनाया गया था और टीम इंडिया का सफर लीग में ही खत्म हो गया था। भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 10 और 8 विकेट से हार मिली थी। इससे ठीक पहले माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2021 का खिताब जीता था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3c8GWLs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support