Friday, December 10, 2021

अंडर-19 की तस्वीर पोस्ट कर हरभजन सिंह ने पूछा, 'पहचानो तो मानें'

नई दिल्ली अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अंडर-19 क्रिकेट के दौर की यादों में खो गए हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस से उनके साथ खड़े खिलाड़ियों के बारे में पूछा है। हरभजन ने 1997-98 के अंडर-19 की तस्वीर साझा की हैं। यह तस्वीर साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप की हैं। हरभजन के साथ जो खिलाड़ी हैं वे इमरान ताहिर और हसन रजा हैं। ये दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थीं। भारत ने डरबन में हुए मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। हरभजन ने सात ओवरों में 26 रन देकर शोएब मलिक का विकेट लिया था। मलिक अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं इमरान ताहिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से खेला। इस बीच, हरभजन ने फैंस मजाक करते हुए पूछा है, 'पहचानो तो मानें.... अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिन 1998/99।' हरभजन सिंह का अंडर-19 वर्ल्ड कप में ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा था। उन्होंने छह मैचों में 3.44 के इकॉनमी रेट के साथ आठ विकेट लिए थे। इस टीम में हरभजन सिंह के अलावा और वीरेंद्र सहवाग भी थे। हरभजन सिंह जल्द ही भारतीय टीम में भी पहुंच गए थे। रजा, ने दूसरी ओर कमाल का प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में 212 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 42.40 रहा था। उन्होंने दो हाफ सेंचुरी लगाई थीं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 90 रन रहा था। ताहिर ने 3.67 के इकॉनमी के साथ सात विकेट लिए थे। हरभजन सिंह काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में वह मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते रहे हैं। हालांकि हाल ही में एक खबर आई थी कि वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर कोचिंग की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि वह भारत में हुए आईपीएल 2021 में कुछ मैच खेले थे लेकिन यूएई में उन्हें प्लेइंग इलेवन में उतरने का मौका नहीं मिला था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/30bN4QG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support