नई दिल्ली टीम इंडिया को अब से कुछ ही दिन बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। जहां तीन टेस्ट और फिर इतने ही मैच की वनडे सीरीज होगी। मगर इस अहम टूर से पहले टीम इंडिया में फूट की खबरें सामने आ रहीं हैं। रिपोर्ट्स की माने तो विराट और रोहित दोनों एक-दूसरे की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते। कल खबर आई थी कि हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वनडे तक फिट हो जाएंगे। अब आज पता लगा रहा है कि विराट टेस्ट तो खेलेंगे निजी कारणों के चलते वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। हजम नहीं हो रहा विराट का कारण हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली ने ने बीसीसीआई को पहले ही बता दिया था कि वह जनवरी के शुरुआती हफ्तों में छुट्टी पर रहेंगे, क्योंकि उस दौरान उनकी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन होगा। दिलचस्प है कि वामिका का बर्थडे 11 जनवरी को आता है, जिस दिन तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, इसमें कोहली खेलेंगे। विराट ने पारिवरिक मजबूरियों के चलते वनडे सीरीज में शामिल होने पर असमर्थता जाहिर की है। रोहित शर्मा की चोट भी संदेह के घेरे में रविवार को टीम के विशेषज्ञ राघवेंद्र उर्फ रघु की थ्रो डाउन पर अभ्यास करते हुए 34 साल के रोहित को हाथ में गेंद लगी थी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक इसके बाद भी रोहित ने बल्लेबाजी की। इसलिए हम मान सकते हैं कि चोट गंभीर नहीं थी, लेकिन लगता है कि इसके बाद मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और उसके पूर्ण रूप से फिट और उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है। मांसपेशियों की चोट से उबरने में सामान्यत: चार हफ्ते का समय लगता है जिससे वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m3I3kR






0 comments:
Post a Comment