मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने वानखेड़े के मैदान पर कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय पारी के सभी 10 विकेट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले क्रिकेट इतिहास के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह इंग्लैंड के जिम लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय बोलर्स की बारी थी। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल का दिखाया और न्यूजीलैंड को पहली पारी में सिर्फ 62 रन पर समेट दिया। भारत ने कमाल का बदला लिया और सिर्फ 28.1 ओवरों में ही कीवी टीम का बिस्तर गोल कर दिया। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कितना कमाल का था इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। मुंबई के इस वानखेड़े मैदान पर आज 16 विकेट लिए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। अश्विन ने 8 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर तीन और अक्षर पटेल ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। जयंत यादव को एक विकेट मिला। उमेश यादव को कोई विकेट नहीं मिला। भारतीय टीम ने हालांकि कीवी टीम को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में मयंक अग्रवाल की शानदार सेंचुरी की मदद से 325 रन बनाए थे। लेकिन शो के हीरो एजाज पटेल रहे थे जिन्होंने सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। कीवी टीम की बात करें तो उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार हासिल कर सके। इस मैच में कप्तानी कर रहे टॉम लाथम ने 10 और काइली जैमीसन ने 17 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31ryzcb






0 comments:
Post a Comment