ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर शिकंजा मजबूत कर लिया है। पहले दिन इंग्लैंड को 147 पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 343 रन बनाए थे। उसके तीन विकेट बाकी थे। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 85 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया ने पॉजीटिव शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 425 रन ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 रन का स्कोर बनाया। उसकी कुल बढ़त 278 रन की रही। इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट मैच बचाना बहुत बड़ी चुनौती है। आज मैच का तीसरा दिन है। इंग्लैंड भी समझ रहा होगा कि यहां से वापसी कर पाना बहुत मुश्कलि है। वहीं ऑस्ट्रेलिया जानता है कि मैच उसके कब्जे में है लेकिन वह कोई गलती नहीं करना चाहेगा। दूसरे टेस्ट में जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इंग्लैंड को करारी शिकस्त देने का होगा। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को नई गेंद से मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का सामना करना होगा। तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआतऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन भी मजबूत शुरुआत की। तीसरे दिन पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 80 रन जोड़े। ट्रेविस हेड 145 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका साथ दे रहे हैं नाथन लायन। जिन्होंने 10 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को आज मिशेल स्टार्क ने 64 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। उन्हें क्रिस वोक्स की गेंद पर रोरी बर्न्स ने कैच किया। हेड और स्टार्क के बीच 85 रन की भागीदारी हुई। ड्रिंक्स ब्रेक से पहले आखिरी गेंद पर हेड ने शानदार छक्का लगाया। डेविड वॉर्नर ने 94 रन की पारी खेली। वह शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें किस्मत का साथ मिला। एक बार वह बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए थे लेकिन वह नो-बॉल थी। वहीं इसके साथ ही वह रन आउट होते हुए बचे। मार्नस लाबुशाने ने भी 74 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट गंवा दिया। बादल छाये हुए थे, पिच पर घास थी और ऐसे में रूट का फैसला गलत साबित हुआ। यह 1936 के बाद पहला अवसर था जबकि ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में पहली गेंद पर विकेट गिरा। संयोग से 1936 का मैच भी गाबा में ही खेला गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31QIGXG






0 comments:
Post a Comment