Sunday, December 19, 2021

देखें वीडियो: BBL में सैम बिलिंग्स ने लगाए छक्के, स्टैंड में दर्शकों कैच देखकर हैरान रह जाएंगे आप

ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों क्रिकेट का जबर्दस्त सीजन चल रहा है। एक ओर क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विता की एशेज सीरीज खेली जा रही है तो दूसरी ओर टी20 का धमाका हो रहा है। दुनिया की सबसे पसंदीदा टी20 लीग में शामिल भी दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही है। रविवार को इसमें सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में दर्शकों ने ऐसे कमाल के कैच पकड़े कि जिन्हें देखकर आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। क्या हुआ था सैम बिलिंग्स जबर्दस्त रंग में थे। सिडनी थंडर के इस बल्लेबाज ने ब्रिसबेन हीट के खिलाप चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शॉट लगाए. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कमाल की हाफ-सेंचुरी लगाई। 27 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के और इतने ही चौके भी लगाए। उन्होंने कुल 64 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से थंडर ने गाबा (ब्रिसबेन) में हुए इस मुकाबले में 7 विकेट पर 196 का स्कोर बनाया। बिलिंग्स के शॉट फील्डर्स की पहुंच से तो बाहर थे लेकिन दर्शकों को इसने बिजी रखा। उनके दो शॉट्स को स्टैंड्स में फैंस ने लपका। इन कैचों को पकड़ने के बाद वे अपने प्रयासों पर काफी खुश नजर आ रहे थे। पहला शॉट बिलिंग्स ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स बेजली की गेंद पर लगाया था। उनकी फुलटॉस गेंद को उन्होंने मिड-विकेट बाउंड्री के ऊपर मारा था। यह शॉट दर्शक के पास गया जिसने गेंद को कैच करने में कोई गलती नहीं की। बिलिंग्स ने इसके बाद मिस्ट्री स्पिनर अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान की गेंद पर छक्का लगाया। पारी के 15वें ओवर में उन्होंने आगे बढ़कर गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री पार भेजा। इस बार एक लड़की ने गेंद को पकड़ा। बीबीएल के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इन कैच के वीडियो पोस्ट किए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32hgCgu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support