Thursday, December 9, 2021

इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर महिला चैलेंजर ट्रॉफी जीती

विजयवाड़ा भारतीय बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और सी झांसी लक्ष्मी के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने फाइनल में इंडिया डी को तीन विकेट से हरा दिया। पूजा वस्त्राकर की कप्तानी वाली इंडिया डी ने फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं गंवाया था। इसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज एस मेघना ने 44 गेंद में 45 और निचले क्रम की बल्लेबाज अमनजोत कौर ने 74 गेंद में 55 रन बनाए। स्नेह राणा की कप्तानी वाली भारत ए ने 45.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भाटिया ने 102 गेंद में 86 और लक्ष्मी ने 70 गेंद में 64 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेलने वाली खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन टीम को हारने से नहीं बचा सकीं। स्पिनर वी चंदू ने टूर्नामेंट में तीन मैचों में सर्वाधिक दस विकेट चटकाए। मेघना ने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EIqTk2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support