Wednesday, December 22, 2021

नाबालिग से रेप का मामला: यासिर ने पाकिस्तान क्रिकेट को किया बदनाम , बौखलाए रमीज रजा

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज रजा (Ramiz Raja) का कहना है कि टेस्ट (Yasir Shah) से जुड़े प्रकरण के कारण पाकिस्तान क्रिकेट का नाम बदनाम हुआ है। दो दिन पहले इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में एक युगल ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जिसमें यासिर शाह का भी नाम है। युगल ने आरोप लगाया है कि इस क्रिकेटर ने अपने मित्र की मदद की जबकि उसे पता था कि उसने उनकी 14 साल की भतीजी से बलात्कार किया है और उसका वीडियो बनाया है। रमीज ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है कि यासिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और हम इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और शिक्षित करते हैं कि उनकी भूमिका खेल के दूत की है और उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें किसके साथ और कब कैसा व्यवहार करना चाहिए।' एफआईआर में कहा गया है कि जब पति-पत्नी मदद के लिए यासिर के पास गए तो उसने हंसकर उन्हें भगा दिया, पूरी घटना का मजाक बनाया, उन्हें और उनकी भतीजी को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उन्हें अदालत में घसीटेगा। यासिर और उसका दोस्त फरहान गायब हैं और इस मामले में पुलिस अब भी उनकी तलाश कर रही है। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस मामले का सच क्या है लेकिन यह तथ्य है कि इस तरह की सुर्खियां पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है और विशेषकर उस समय जब पाकिस्तान क्रिकेट में अब अच्छे समय की वापसी हो रही है।' रमीज ने कहा कि यासिर सहित सभी अनुबंधित खिलाड़ियों को नियमित तौर पर खेल के दूत के रूप में उनकी जिम्मेदारियां याद दिलाई जाती हैं और साथ ही उन्हें बताया जाता है कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें कैसा बर्ताव करना है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mmPcx6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support