Monday, December 20, 2021

भारत-दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों की नो एंट्री, जानिए क्या है वजह

जोहानिसबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट दर्शकों के बिना खेला जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट के प्रसार के कारण मेजबान क्रिकेट बोर्ड टिकट नहीं बेच रहा है। अफ्रीकी भाषा के साप्ताहिक अखबार ‘रेपोर्ट ’के हवाले से ‘न्यूज24’ वेबसाइट ने कहा कि कोरोना पाबंदियों के चलते सरकार ने 2000 प्रशंसकों को ही प्रवेश की अनुमति दी है जिसके कारण कुछ खास लोग ही स्टेडियम में मैच देख सकेंगे। अभी तक तीन जनवरी से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री भी नहीं हो रही है। स्टेडियम के ट्विटर अकाउंट पर कहा गया , 'भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। अभी स्पष्ट नहीं है कि दर्शकों को प्रवेश दिया जायेगा या नहीं । समय आने पर घोषणा की जाएगी।' दक्षिण अफ्रीका में पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण के मामले बढे हैं। इसके चलते घरेलू टूर्नामेंट चार दिवसीय फ्रेंचाइजी सीरीज के बाकी मैच स्थगित कर दिए गए। भारतीय टीम 16 दिसंबर को यहां पहुंचने के बाद से रिसॉर्ट में रूकी है जो पूरा उसके लिए बुक है। तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इससे पहले इंडिया ए टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची थी जहां उसने तीन 4 दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेले।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/33KOSBK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support