नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टेस्ट कप्तान के मुश्किल वक्त की बात करते हुए बताया कि इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से वह लगभग सदमे में चले गए थे। उस समय रवि शास्त्री को टीम का निदेशक बनाया गया था। बाद में वह टीम के हेड कोच बने और फिर टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद पद छोड़ा। शास्त्री ने यह खुलासा उस वक्त किया है जब कोहली एक बार फिर से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनसे वनडे की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को सौंप दी है। टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद कोहली ने सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। उसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि बोर्ड उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा सकता है। रवि शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, '2014 में वह इंग्लैंड दौरे पर बहुत खराब फॉर्म में थे। इसकी वजह से वह लगभग सदमे में चले गए थे। बहुत मुश्किल से रन बना पा रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने एक बार वापसी की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।' बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट के दौरान विराट ने 1, 8, 25, 0, 39, 28, 0, 7, 6 और 20 रन की पारियां खेलीं थीं। उन्होंने टीम इंडिया से पहली बार खुद के जुड़ने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'जब मैं टीम से जुड़ा तो मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी उस शख्स को ढूंढना, जिससे बात की जा सके। विराट कोहली उस कैरेक्टर में फिट बैठते थे, जो धोनी की पर्सनैलिटी और खेल के करीब था।' शास्त्री ने कहा, 'मैंने उन्हें बेहद करीब से देखना शुरू किया। कोहली ने धीरे-धीरे अपनी बैटिंग में सुधार किया। वह हर दिन आत्मविश्वास पाते दिखे। दो-तीन महीने में हम और भी अच्छे से बात करने लगे। हमने बैटिंग तकनीक सहित तमाम मुद्दों पर बातें कीं।' बता दें कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली ने तहलका मचा दिया था। उन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेजोड़ वापसी करते हुए 86.50 की औसत से 692 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dGEoVS






0 comments:
Post a Comment