नई दिल्ली बीते दिनों दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जब अपनी दिल की टीस दुनिया के सामने रखी तो तहलका मच गया। अश्विन की माने तो टीम में उनके साथ भेदभाव होता था। सिर्फ इतना ही नहीं अश्विन की माने तो रवि शास्त्री के एक बयान से तो वह अंदर से टूट गए थे। अब पूरे मामले पर शास्त्री का भी पक्ष आ गया है। पूर्व भारतीय कोच ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में अपनी बात रखी। 'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं'इंडियन एक्सप्रेस के एक प्रोग्राम में शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि, 'अश्विन सिडनी टेस्ट नहीं खेल पाए और तब कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए यह उचित है कि मैं कुलदीप को मौका दूं। अगर इससे अश्विन को ठेस पहुंची है तो मैं बहुत खुश हूं। इसने उसे कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। मेरा काम हर किसी के टोस्ट को मक्खन लगाना नहीं है। मेरा काम बिना एजेंडे के तथ्यों को बताना है। मेरा काम हर किसी के टोस्ट पर मक्खन लगाना नहीं है। (हर किसी को खुश रखना नहीं है) मेरा काम बिना एजेंडे के तथ्यों को बताना है।' 'मुझे खुशी है कि अश्विन को ठेस पहुंची''यदि आपका कोच आपको चुनौती देता है, तो आप क्या करेंगे? रोते हुए घर जाओ और कहो कि मैं वापस नहीं आऊंगा। मैं कोच को गलत साबित करने के लिए एक खिलाड़ी के रूप में इसे एक चैलेंज समझूंगा। अगर कुलदीप पर मेरे बयान से अश्विन को ठेस पहुंची है, तो मुझे खुशी है कि मैंने यह बयान दिया। इसने उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि तब के अश्विन और आज के अश्विन में जमीन-आसमां का अंतर है। क्या है पूरा मामला? 2018-19 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। सिडनी टेस्ट ड्रॉ होते ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था। पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। 'चाइनामैन' कुलदीप यादव ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट चटकाए थे। मैच के बाद तब कोच रहे रवि शास्त्री ने कहा था कि कुलदीप हमारे 'प्राइमरी स्पिनर' होंगे। शास्त्री की यही बात रविचंद्रन अश्विन को चुभ गई। इतनी कि तीन साल बाद उस दिन के बारे में बाद करते हुए उन्होंने हाल ही में कहा कि, 'मैंने एकदम कुचला हुआ महसूस किया।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3svBThM






0 comments:
Post a Comment