मुंबई भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट। वानखेड़े स्टेडियम। भारतीय (Virat Kohli) के हाथ में सिक्का। कोहली सिक्का हवा में उछालते ही नर्वस हो गए। आसमान की तरफ देखा तक नहीं। लेकिन जैसे ही सिक्के की उछाल पता चली कप्तान के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दर्शकों भी कोहली का नाम लेकर शोर मचाने लगे। आखिर हो भी क्यों न.. लंबे समय बाद कोहली ने टॉस जो जीता था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी कोहली के पक्ष में सिक्का नहीं उछला था। इससे पहले घरेलू टेस्ट सीरीज में भी विराट इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉस जीतने में सफल रहे थे। जबकि अधिकतर मौकों पर उन्हेांने टॉस गंवाया था। कोहली के टॉस हार-जीत का प्रतिशत देखें तो ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने सभी प्रारूपों में 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है, कोहली का रिकॉर्ड सबसे खराब है। बीते 50 साल में इतना खराब रिकॉर्ड किसी का नहीं रहा। उन्होंने करीब 40 प्रतिशत टॉस जीते हैं। और सबसे अच्छा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड है। उनका टॉस जीतने का प्रतिशत करीब 58-60 है। वहीं धोनी का करीब 47-48 प्रतिशत है। और कोहली सबसे नीचे आते हैं। इसका अर्थ है कि किस्मत उनके साथ नहीं है। टी20 वर्ल्ड 2021 में भी कोहली शुरुआती तीन मैचों (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान) में टॉस हार गए थे जबकि स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ जरूर वह सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने अभी तक 66 मैचों में टॉस के लिए उतरे हैं जिसमें 28 बार उन्हें सफलता हाथ लगी है वहीं 37 बार उन्होंने टॉस गंवाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का टॉस जीत का प्रतिशत 58.46 रहा है। वनडे की बात करें तो विराट ने 95 में से 40 बार टॉस जीता है जबकि 55 बार सिक्का उनक पक्ष में नहीं उछला है। भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग वर्ल्ड टी-20 में लगातार टॉस हारने वाले विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में जैसे ही टॉस जीता तो मैदान शोर से सराबोर हो गया। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया में तीन बदलाव है। चोटिल रहाणे के स्थान पर कप्तान कोहली, चोटिल जडेजा की जगह जयंत यादव और मोहम्मद सिराज के लिए चोटिल ईशांत शर्मा ने जगह बनाई है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड में कप्तान केन विलियमसन के स्थान पर डेरिल मिचेल की एंट्री हुई है। ढाई घंटे की देरी से हुआ टॉस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले दिन का खेल मैदान गीला होने की वजह से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। सुबह 9 बजे होने वाला टॉस 11:30 बजे हुआ। मौसम विभाग ने वैसे तो बारिश की भविष्यवाणी की है, लेकिन फिलहाल मुंबई में धूप खिल गई है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rB2zwS






0 comments:
Post a Comment