Monday, December 6, 2021

दो देश, चार खिलाड़ी और दो नाम, कैसे हुआ ये काम... मुंबई टेस्ट की सबसे खूबसूरत तस्वीर

मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। मजेदार बात ये है कि सिर्फ टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के 'भारतीय' खिलाड़ियों ने भी सभी का दिल जीता। लगातार 14वीं घरेलू सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न की कई तस्वीरें आप अबतक देख चुके होंगे, लेकिन जो रविचंद्रन अश्विन ने क्लिक की, वह सबसे अनोखी, सबसे अलग है। शायद इसलिए ही आईसीसी ने उसे पिक्चर परफेक्ट बता दिया। दरअसल, न्यूजीलैंड टीम में हमेशा से ही भारतीय मूल के खिलाड़ी अहम जगह बनाते आते हैं। मौजूदा टेस्ट टीम में भी दो ऐसे ही जांबाज शामिल थे। एक एजाज पटेल और दूसरे रचिन रविंद्र। दिलचस्प संयोग देखिए कि इन्हीं नाम-उपनाम वाले खिलाड़ी भारतीय खेमे में भी मौजूद हैं। अश्विन ने इन चारों खिलाड़ियों को उनके नाम के क्रम के मुताबिक खड़े करवाकर तस्वीर क्लिक की। अक्षर पटेल की जर्सी में सिर्फ अक्षर लिखा होता है, लेकिन एजाज पटेल अपनी जर्मी पर सिर्फ सरनेम के साथ उतरते हैं। ठीक वैसे ही रचिन रविंद्र जर्सी पर अपने नाम का पहला हिस्सा लिखवाते हैं जबकि रविंद्र जडेजा अपने सरनेम को जर्सी पर छपवाती हैं। ऐसे में चारों को एकसाथ खड़ा करने पर अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा दिखते हैं। एजाज पटेल का परफेक्ट 10 न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने अकेले अपने दम पर भारत की पहली पारी निपटा दी थी। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ तीसरे ही गेंदबाज हैं। उनसे पहले जिमी लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे। मगर एजाज पटेल के इस कमाल पर उनके बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। इससे पहले भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उसकी तरफ से दूसरी पारी में ओपनर मयंक अग्रवाल (108 गेंदों पर 62), चेतेश्वर पुजारा (97 गेंदों पर 47), शुभमान गिल (75 गेंदों पर 47), अक्षर पटेल (26 गेंदों पर नाबाद 41) और कप्तान विराट कोहली (84 गेंदों पर 36) ने उपयोगी योगदान दिया। अक्षर पटेल ने पहली पारी में 2 विकेट झटके थे तो दूसरी में सिर्फ एक से ही संतोष करना पड़ा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3IgvJau
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support