Monday, December 13, 2021

चोटिल हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये बड़ा खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट से पहले एशेज सीरीज से बाहर

ब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। हेजलवुड को पहले टेस्ट में नौ विकेट से मिली जीत के दौरान चोट लगी थी। वह आगे की जांच के लिए सिडनी चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की बाकी टीम सोमवार को एडिलेड रवाना होगी। दूसरा टेस्ट गुरुवार से शुरू होगा। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम में रहे झाय रिचर्डसन और माइकल नासिर तेज गेंदबाजी में कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टीम में हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को हेजलवुड की कमी खलेगी जो अब तक दिन रात के सात टेस्ट में 32 विकेट ले चुके हैं, उनसे अधिक विकेट दिन रात के टेस्ट में सिर्फ स्टार्क के नाम हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3GCVfoW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support