Saturday, December 18, 2021

वीडियो : बेटी जीवा और साक्षी संग एयरपोर्ट पर दिखे एमएस धोनी, फैंस बोले- दिन बन गया

मुंबईपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनके साथ वाइफ साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे जयपुर किसी शादी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। वायरल हो रहे वीडियो को देख फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। कुछ फैंस ने तो कॉमेंट किया- वीडियो देखकर आज का दिन बन गया। महेंद्र सिंह धोनी वीडियो में ब्लैक आउटफिट में कूल नजर आ रहे थे तो साक्षी प्रिंटेड गाउन में ब्यूटिफुल दिख रही हैं, जबकि जीवा हमेशा की तरह क्यूट दिख रही हैं। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अभी कई सीजन तक खेलते दिखेंगे। उन्हें टीम ने दूसरी पसंद के तौर पर IPL 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। इसका मतलब है कि वह अगले सीजन में भी टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। दूसरी ओर, धोनी भारतीय टीम में एक अलग रोल में दिखे थे। वह टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में टीम इंडिया के मेंटॉर के रूप में दिखे थे। हालांकि, टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए अपेक्षाकृत नहीं रहा था। टीम लीग चरण में ही बाहर हो गई थी। उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/320Lrqc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support