Thursday, December 16, 2021

पाकिस्तान में बुरी फंसी वेस्टइंडीज टीम, सीरीज रद्द होने का जल्द हो सकता है ऐलान

कराचीवेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ी और दो सहयोगी स्टाफ के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मौजूदा पाकिस्तान दौरा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। विकेटकीपर शाइ होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और हरफनमौला जस्टिन ग्रीव्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कराई गई ताजा जांच में संक्रमित पाये गए। सहायक कोच रॉडी एस्टविक और टीम डॉक्टर अक्षय मानसिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा ,‘तीनों खिलाड़ी आगामी मैच नहीं खेल सकेंगे और पांचों व्यक्ति क्वारंटीन रहेंगे। चिकित्सा अधिकारी उनकी देखरेख करेंगे। उन्हें दस दिन या आरटी पीसीआर जांच नेगेटिव आने तक क्वारंटीन में रहना होगा।’ वेस्टइंडीज के अब छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं, जबकि डेवोन थॉमस ऊंगली में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दोनों बोर्ड के अधिकारी गुरूवार को बैठक करके मौजूदा सीरीज के भविष्य पर फैसला लेंगे। पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। तीसरा मैच गुरूवार को हाना है जिसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और हरफनमौला रोस्टन चेस तथा काइल मायेर्स भी कोरेाना संक्रमण के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m8zWUr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support