Wednesday, December 1, 2021

पंजाब से रिलीज होने के बाद केएल राहुल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, वायरल हो रही तस्वीर

नई दिल्लीपंजाब किंग्स ने आईपीएल-2022 के लिए पिछले सीजन में अपने कप्तान को रिटेन नहीं किया। दरअसल, वह इस टीम के साथ बने रहना नहीं चाहते थे। रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद केएल राहुल की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पंजाब की जर्सी वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- शानदार सफर रहा। प्यार के लिए शुक्रिया। फिलेंगे फिर किसी मोड़ पर। तस्वीर में वह स्टेडियम से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उनके रिटेन नहीं करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा पंजाब के कोच अनिल कुंबले ने बताया था कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करना चाहती थी, लेकिन वह मेगा ऑक्शन में जाना चाहते थे। इस तरह पंजाब ने दो खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है। कुंबले ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करते हुए कहा- बिल्कुल हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती केएल राहुल थे। हम उन्हें रिटेन करना चाहते थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें दो सीजन तक कप्तान बनाए रखा। वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे, लेकिन हम उनके ऑक्शन में जाने के फैसले की सम्मान करते हैं। यह खिलाड़ी की इच्छा थी। बता दें कि केएल राहुल पंजाब के सबसे बड़े खिलाड़ी थे। उन्होंने पिछले 4 में से 3 सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, अपनी कप्तानी में वह टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा पाए थे। दूसरी ओर, उनकी गैर मौजूदगी में मयंक अग्रवाल के कप्तान बनाए जाने की सबसे प्रबल संभावना है। रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट
  • सीएसके: रविंद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)
  • केकेआर: आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ पर्स से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)
  • एसआरएच: केन विलियम्सन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)
  • एमआई: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कायरन पोलार्ड (6 करोड़)
  • आरसीबी: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)
  • डीसी: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे), एनरिक नॉर्त्जे (6.5 करोड़)
  • आरआर: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)
  • पीबीकेएस: मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/319qrgt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support