Saturday, December 25, 2021

India U19 vs Pakistan U19 Live : भारतीय गेंदबाजों की जोरदार वापसी, मुश्किल में पाकिस्तान

दुबई भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 क्रिकेट टीमें एशिया कप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में आमने सामने हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से विकेटकीपर अराध्य यादव ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली जबकि ओपनर हरनूर सिंह 59 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से जीशान जमीर ने अपने 10 ओवर के स्पैल में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के 111 रन पर गिरे 3 विकेट पाकिस्तान की टीम 28 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना चुकी है। मोहम्मद शहजाद अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। पाक की खराब शुरुआत पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में अभी एक रन भी नहीं जुड़े थे कि ओपनर अब्दुल वाहिद को राजवर्धन हंगारगेकर ने बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। वाहिद खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद माज सदाकत और मुहम्मद शहजाद ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। सदाकत को राज बावा ने शेख रशीद के हाथों कैच करा पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। सदाकत 45 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को तीसरा झटका भी बावा ने दिया जिन्होंने विकेटकीपर हसीबुल्लाह को 3 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। कप्तान कासिम अकरम कुछ खस कमाल नहीं कर सके और 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अकरम को निशांत संधू ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eoqJ62
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support