Friday, December 3, 2021

अब टूट जाएगी ये खतरनाक जोड़ियां! बदला-बदला सा होगा IPL 2022

नई दिल्ली आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। फ्रेंचाइजियों ने अपने वो खिलाड़ी चुन लिए हैं, जिनपर उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा है। अब जल्द ही दोनों नई फ्रेंचाइजी भी अधिकतम तीन-तीन खिलाड़ी चुन लेगी फिर मेगा ऑक्शन की बारी आएगी। मेगा ऑक्शन के बाद हो सकता है, आईपीएल हमेशा-हमेशा के लिए बदल जाए। कई पुराने साथी छूट जाए। कई जोड़ियां टूट जाए। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल की ऐसी ही जोड़ियों पर जो अब हो सकता है अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैनाचेन्नई सुपरकिंग्स के थला और चिन्ना थला यानी एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी। पहले सीजन यानी 2008 से दोनों चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते आ रहे हैं। जब सीएसके पर बैन लगा तो मजबूरन जोड़ी भी टूट गई, लेकिन जल्द ही दोनों येलो जर्सी में साथ-साथ दिखे। कई मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलाने वाली ये जोड़ी हो सकता है एकबार फिर टूट जाए क्योंकि रैना को रिटेन न करते हुए चेन्नई ने जडेजा, धोनी, गायकवाड़ और मोईन अली पर भरोसा जताया है। हालांकि मेगा ऑक्शन में रैना पर फिर से दांव लगाया जा सकता है। विराट कोहली और एबी डिलिवियर्सयह आईपीएल ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे खतरनाक जोड़ी है। विराट यारों के यार हैं। एबी डिविलियर्स के साथ उनकी दोस्ती की गहराई किसी से छिपी नहीं। एबी ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी पूरी तरह अलविदा कह दिया। दोनों की जोड़ी ने मिलकर आईपीएल के सारे गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी है। अब हो सकता है डिविलियर्स नए रोल में आरसीबी के साथ दिखाए दे, जैसे कोहली भी कप्तानी से इनकार कर चुके हैं। हार्दिक पंड्या और कायरन पोलार्डमुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा पांच बार टूर्नामेंट जीतने का बड़ा कारण उसकी मजबूत बल्लेबाजी है। निचले क्रम में पोलार्ड और हार्दिक आकर जिस तरह से पावर हिटिंग करते हैं, वह किसी भी बोलिंग लाइनअप की बखिया उधेड़ने के लिए काफी होता है। न सिर्फ बल्ला बल्कि गेंद के साथ भी दोनों बराबरी उपयोगी थे। पार्टनरशिप ब्रेक करना हो या फिर रन रोकना, दोनों कप्तान रोहित के लिए हमेशा गो टू खिलाड़ी साबित होते थे। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड को रिटेन किया। इतना तो तय है कि हार्दिक पंड्या अब किसी नई टीम के साथ ही दिखेंगे। शिखर धवन और पृथ्वी सावदिल्ली कैपिटल्स अपने भारतीय खिलाड़ियों के बूते ही इतनी मजबूत टीम थी। खतरनाक शिखर धवन और युवा धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी साव टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते थे। राइट-लेफ्ट बैटिंग स्टाइल से विरोधी टीम हमेशा परेशान होती थी। दोनों ओर से चौके-छक्के बरसते थे। दिल्ली ने कप्तान ऋषभ पंत, एनरिच नॉर्ट्जे और अक्षर पटेल के साथ पृथ्वी साव को रिटेन किया है, लेकिन शिखर धवन को नहीं। दिल्ली चाहेगा कि गब्बर मेगा ऑक्शन में दोबारा उनके साथ जुड़़े, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो धवन-पृथ्वी की जोड़ी को हर कोई मिस करेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3IefsD5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support