Monday, December 13, 2021

गजब बेइज्जती है यार! अकमल को थर्ड कैटेगरी में डाला तो गुस्साकर बोले- नहीं खेलूंगा PSL

कराचीपाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में सिल्वर श्रेणी में खिसकाए जाने के बाद पीएसएल 2022 सत्र से नाम वापिस ले लिया है। कामरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह 27 जनवरी से कराची में शुरू हो रहे पीएसएल के सातवें सत्र में खेलना नहीं चाहते। पीएसएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज कामरान को पहले प्लेटिनम से गोल्ड श्रेणी में और फिर सिल्वर श्रेणी में डाल दिया गया। कामरान ने कहा, 'मैंने पीएसएल में पेशावर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मैने निचली श्रेणी में खिसकाए जाने का विरोध भी किया था।’ लाहौर में जन्में 39 साल के कामरान ने कहा, ‘मुझे छोड़ दीजिए क्योंकि मैं इस वर्ग में नहीं खेलूंगा। यह वर्ग युवाओं के लिए है। चूंकि मैं पिछले छह सत्र से उनके (पेशावर जाल्मी) साथ खेल रहा हूं तो मुझे इस आधार पर उनकी हमदर्दी नहीं चाहिए।’ कामरान के छोटे भाई उमर ने भी वापसी की है, जिन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने खरीदा है, उन्हें 12 महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा क्योंकि उन्होंने पीएसएल के पांचवें सत्र में स्पॉट फिक्सिंग के लिए सटोरियों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं दी थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3IJiEGS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support