Monday, December 6, 2021

T20 के बाद वनडे में भी जाएगी विराट कोहली की कुर्सी? रोहित शर्मा ही हैं फ्रंट रनर

नई दिल्ली ने जब से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी है उसके बाद से लगातार इस बात पर गर्मागर्म बहस छिड़ी हुई है कि वनडे में भी को कप्तान बना देना चाहिए। माना जा रहा है कि निर्णय का समय आ गया है। दरअसल, विराट के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार भारत साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलेगा। टी-20 और टेस्ट तो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल लिया। टी-20 टीम की कप्तानी पर से भी संशय दूर हो चुका है। न्यूजीलैंड पर मुंबई टेस्ट में मिली धांसू जीत के साथ ही सीरीज खत्म हो गई। अब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। कानपुर में होने वाली सिलेक्शन मीटिंग को कोविड-19 के नए वैरियंट ओमीक्रोन की वजह से टाल दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कभी भी भारतीय टीम का चयन हो सकता है, क्योंकि भारतीय को 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दौरे पर रवाना होने से पहले 5 दिन क्वारंटीन होना है। टीम पहले 8 दिसंबर को रवाना होने वाली थी, लेकिन महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दौरा एक सप्ताह देरी से शुरू करने का फैसला लिया गया है। विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विराट का एकदिवसीय कप्तान बरकरार रहना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। इस साल बहुत कम मैच है इसलिए एकदिवसीय का ज्यादा महत्व नहीं है। ऐसे में इस बारे में फैसले को लेने में देरी हो सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके विरोध में हालांकि तर्क यह है कि आप एक तरह के दो प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तान रखेंगे तो विचारों का टकराव होगा। ऐसे में इस फैसले से जुड़े अधिकांश लोगों को लगता है कि रोहित को यह जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए ताकि उन्हें 2023 से पहले टीम तैयार करने के लिए जरूरी समय मिल सके।’ चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा, अभय कुरुविला और सुनील जोशी यहां मुंबई टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) देख रहे हैं और सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान वे बोर्ड अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह के साथ बैठकर कुछ निर्णय लेंगे जिसका भारतीय क्रिकेट में दूरगामी प्रभाव हो सकता है। भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश को सफेद गेंद (सीमित ओवर) प्रारूप में दो कप्तानों की जरूरत है, जो टीम में विचारों के टकराव का कारण बन सकता है। रोहित शर्मा पहले से ही टी20 टीम के कप्तान हैं और 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई के गलियारों में सीमित ओवरों के प्रारूप में एक कप्तान रखने की चर्चा हो रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rILSzF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support