नई दिल्ली पेसर पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार से एशेज सीरीज (Ashes 2021-22) में जो रूट की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम से भिड़ेगी। मेजबान कंगारू टीम नए क्रिकेट युग की शुरुआत करने उतरेगी वहीं मेहमान इंग्लिश टीम की कोशिश 11 साल पुराने प्रदर्शन को दोहराने की होगी। दोनों टीम एशेज की दशकों पुरानी परंपरा और प्रतिद्वंद्विता में नए अध्याय जोड़ने के लिये मैदान पर उतरेंगी। कमिंस को टिम पेन (Tim Paine) की जगह कप्तानी सौंपी गई है।ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 11 महीने पहले खेला था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया (Australia vs England 1st Test) में आखिरी सीरीज 2010-11 में 3-1 से जीती थी। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर इंग्लैंड ने 1986-87 के बाद कोई मैच नहीं जीता है लेकिन रूट पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम भारत के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी जिसने इस साल के शुरू में इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का अजेय अभियान रोका था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Aus vs Eng 1st Test) के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 दिसंबर (बुधवार) से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज (Ashes) का पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज () का पहला टेस्ट मैच कितने बजे से खेला जाएगा? ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड का पहला एशेज टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कितने बजे होगा टॉस? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में सुबह 5: 00 बजे टॉस होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण (Ashes Live Telecast) भारत में कहां देखें? ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले एशेज टेस्ट का लाइव प्रसारण भारत में आप सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले एशेज टेस्ट मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग (AUS v ENG 1st Test Live Streaming) कहां देख सकते हैं? ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले एशेज टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव (Sony Liv) पर देख सकते हैं। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर सबकी नजरें रहेंगी जिनका बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर रन उगलता है। स्मिथ एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dqnEC3






0 comments:
Post a Comment