नई दिल्ली अकेले अपने दम पर पूरी भारतीय टीम को समेटने वाले एजाज पटेल को इनाम मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने उन्हें दिसंबर 2021 यानी बीते माह का बेस्ट पुरुष क्रिकेटर चुना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे मैच में एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट चटकाकर इतिहास रचा था। यह कारनामा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के जिमी लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद दुनिया के दूसरे बोलर बने थे। मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 16.07 की औसत से 14 विकेट चटकाने वाले एजाज ने दिसंबर में यही एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला। 14/225 साल 2021 में किसी भी खिलाड़ी का बेस्ट बोलिंग फिगर भी था। आईसीसी वोटिंग एकडेमी के मेंबर जेपी डुमिनि ने पटेल के चयन पर कहा, 'एजाज ने जो किया वह कमाल था। अकेले एक पारी में 10 विकेट हर रोज नहीं चटकाए जाते। इस उपलब्धि को तो सालों याद किया जाना चाहिए।' आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पहल के तहत फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अपने पसंदीदा पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए https://ift.tt/34VfIV8 पर रजिस्ट्रेशन करके हर महीने वोट देना जारी रख सकते हैं। एजाज ने किन-किनको आउट किया था एजाज ने पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल को पवेलियन की राह दिखाई। कोहली, पुजारा और अश्विन तो खाता भी नहीं खोल सके।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3JTJ7ST






0 comments:
Post a Comment