नई दिल्ली कोरोना वायरस ने दुनिया के नियम-कायदों को बदलकर रख दिया। खेल भी इससे बच न सका। अब गेंद को चमकाने के लिए लार की जगह पसीने का इस्तेमाल होता है। खिलाड़ी बायो-बबल में रहते हैं। मैच खाली स्टेडियम में हो रहे हैं। इन्हीं बदलते नियमों के बीच अब पाकिस्तान के हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने दुनिया को पहली बार कोरोना सेफ सेलिब्रेशन भी सीखा दिया। दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर के बीच ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (big bash league) जारी है। दुनियाभर के कई बड़े सितारें यहां भाग ले रहे हैं। यहीं मंगलवार को पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ ने अनोखे अंदाज में विकेट का जश्न मनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने पर्थ स्कॉचर्स के कर्टिस पैटरसन को आउट किया। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुएगेंद जैसे ही विकेटकीपर के दस्तानों में समाई। 28 वर्षीय रऊफ ने हैंड सैनिटाइज करने का मैसेज दिया और तुरंत जेब से मास्क निकालकर पहन लिया। क्रिकेट वर्ल्ड में बीच पिच परइस तरह का सेलिब्रेशन पहली बार ही किसी ने देखा होगा। जहां सेलिब्रेशन के साथ-साथ एक मैसेज भी दे दिया गया। वैसे भी बीते कुछ दिनों से हारिस रऊफ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों धोनी ने रऊफ को ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट की थी, जिसे पाकर पाकिस्तानीगेंदबाज फूले नहीं समा रहा थे। हारिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार (January 7) को इसकी जानकारी दी थी। रऊफ ने सीएसके के टीम मैनेजर रसेल राधाकृष्णन को भी धन्यवाद दिया। रऊफ ने साल 2020 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के पेसर हारिस ने बेहद कम समय में पाक टीम में अपनी जगह पक्की की। वह अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलेंगे। पीएसएल का आयोजन 27 जनवरी से होगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r6Bm3h






0 comments:
Post a Comment