Saturday, January 29, 2022

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड्स में छाए स्टार्क और मार्श, जानें किसे मिला कौन-सा पुरस्कार

कैनबरा: सीनियर तेज गेंदबाज (Mitchell Starc) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कारों () में पहला एलेन बॉर्डर () पदक मिला जबकि () बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार (Belinda Clark Award) जीतने वाली पहली देशज क्रिकेटर बन गई। स्टार्क को तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। वह 22 साल में यह पुरस्कार जीतने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। गार्डनर ने भी पहली बार यह पुरस्कार जीता। वह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में सर्वोच्च पुरस्कार जीतने वाली पहली देशज खिलाड़ी हैं। गार्डनर ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह पुरस्कार जीतूंगी। जब इसकी घोषणा हुई तो मैं हैरान रह गई।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी स्तब्ध हूं। यह पुरस्कार पाने वाली पहली देशज खिलाड़ी बनना मेरे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार और समाज के लिए बड़ी बात है।’ पुरस्कार का चयन 2021-22 के लिए वोटिंग प्रक्रिया से हुआ। इसके लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और मीडिया प्रतिनिधियों ने साल भर मतदान किया। इसकी घोषणा यहां महिला एशेज टेस्ट में लंच के दौरान की गई। वहीं पुरूष वर्ग में स्टार्क ने मिशेल मार्श को एक वोट से पछाड़ा। स्टार्क ने पूरे साल तीनों प्रारूपों में 43 विकेट लिए। उन्होंने कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रहा कि क्या कहूं। यह बहुत बड़ा सरप्राइज है। पहले जो जीत चुके हैं, उनकी सूची देखने के बाद मैं अभिभूत हूं। बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’ स्टार्क को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर भी चुना गया। उनसे पहले पिछले 22 साल में यह पुरस्कार पाने वाले तेज गेंदबाजों में पैट कमिंस, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली और ग्लेन मैकग्रा शामिल हैं। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार तीसरी बार मिला। मार्श को सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने 21 वनडे में 627 रन बनाए। उन्हें 53 वोट मिले जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 29 और एश्टोन एगर को 26 वोट मिले। बेथ मूनी को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया। ट्रेविस हेड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने एशेज श्रृंखला में दो शतक लगाए थे। वह सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर भी बने। 2022 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड विनर्स लिस्ट
  • बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड: एशले गार्डनर (54 वोट)
  • एलेन बॉर्डर मेडल: मिशेल स्टार्क (107 वोट)
  • मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: ट्रैविस हेड (12 वोट)
  • महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: एलिसा हिली (13 वोट)
  • मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: मिशेल स्टार्क (15 वोट)
  • महिला टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: बेथ मूनी (13 वोट)
  • मेंस T20 प्लेयर ऑफ द ईयर: मिशेल मार्श (53 वोट)
  • महिला घरेूल खिलाड़ी ऑफ द ईयर: एलिस विलानी
  • हॉल ऑफ फेम: जस्टिन लैंगर, रायली थॉम्पसन


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://bit.ly/3AKRprV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support