Wednesday, January 12, 2022

रोहित शर्मा के नए लुक पर लट्टू हुए फैंस, वाइफ रितिका ने पूछा यह मजेदार सवाल

नई दिल्ली भारत के वनडे और टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा () ने सोशल मीडिया पर बुधवार को खुद की एक तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर में 'हिटमैन' नए लुक में नजर आ रहे हैं। वह क्लीन सेव में दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के नए लुक को देख फैंस अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। इनमें खुद रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) भी शामिल हैं। रितिका ने लिखा, ' इतना परेशान क्यों हैं?' पिछले महीने यानी 21 दिसंबर को रितिका के बर्थडे के मोके पर रोहित ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा था कि रितिका उनके जीवन का एकमात्र प्यार हैं। इसके साथ ही रोहित ने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि वह जैसी हैं उन्हें वैसा ही बना रहना चाहिए। रोहित ने कहा कि यही उन्हें आकर्षक बनाता है। रोहित ने कहा, 'मेरे जीवन की एकमात्र प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। रहना तुम, हो जैसी तुम, यही आपको आकर्षक बनाता है।' हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से रोहित मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए। इस समय रोहित बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। रोहित को हाल में टेस्ट टीम का उप कप्तान भी नियुक्त किया गया है। टेस्ट सीरीज में रोहित की जगह प्रियांक पांचाल को मिला मौका साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल रोहित की जगह प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि प्रियांक अंतिम एकादश में जगह बनाने में असफल रहे। प्रियांक ने हाल में इंडिया ए के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Kg9xhZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support