नई दिल्ली ऐसे लग रहा था कि टीम इंडिया में आया कप्तानी विवाद अब थम चुका है, लेकिन रवि शास्त्री के ताजा बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निशाना साधा है। शास्त्री की माने तो अब जवाब देने की बारी गांगुली की है, उन्हें सामने आना चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। रवि शास्त्री ने क्या कहा? 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए खास इंटरव्यू में रवि शास्त्री कहते हैं, 'दोनों तरफ से संवाद होना जरूरी है। एक पक्ष ने अपनी तरफ से बात कह दी है। अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपना पक्ष रखना चाहिए। सफाई देनी चाहिए। सवाल यह नहीं है कि कौन झूठ बोल रहा है, सवाल यह है कि सच क्या है।हम सच जानना चाहते हैं।' मामले को बेहतर हैंडल किया जा सकता था रवि शास्त्री इतने में ही नहीं थमे, उन्होंने कहा कि पूरे मामले को अच्छे से डील नहीं किया गया। मामले को बेहतर कम्युनिकेशन के साथ हैंडल किया जा सकता था। बात सार्वजनिक होने से पहले ही अगर बैठकर बातचीत होती तो बेहतर होता।' शास्त्री ने अपने और कोहली के रिश्तों पर भी बात की। उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें कहा जाता रहा कि बतौर हेड कोच वह सिर्फ कोहली के इशारों पर चलते थे। बकौल रवि, 'लोगों को बातें कहने और अनुमान लगाने का हक है। हमारी सोच मिलती थी।' आखिर क्या है पूरा मामला? दरअसल, आईपीएल से पहले टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया। रोहित शर्मा टी-20 के बाद वनडे के भी कप्तान बन गए। साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना होने से पहले टेस्ट कप्तानी तक सिमट चुके कोहली से सवालों की बौछार की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान को नकार दिया, जिसमें सौरव ने कहा था कि उन्होंने कोहली को टी-20 नहीं छोड़ने की सलाह दी थी। बाद में चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने भी गांगुली की बात को सही ठहराया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/337bWdw






0 comments:
Post a Comment