नई दिल्ली अगर आप टेस्ट क्रिकेट के दीवाने हैं तो बुधवार को जरा जल्दी उठ जाइएगा। हो सकता है कि आप इतिहास बनते देख लें। हो, सकता है कि आपके घर के बाकी लोगों की आंख जोश में आपकी आपकी आवाज से खुले। हो सकता है कि कुछ लोग कहें कि भारत का मुकाबला तो दोपहर में है। लेकिन, क्रिकेट को चाहने वाले जानते हैं कि बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर है। जी, वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड के सामने बांग्लादेश का पलड़ा बहुत भारी है। इतिहास रचने के करीब बांग्लादेश गुरुवार को है मैच का पांचवां यानी आखिरी दिन। इससे पहले, बांग्लादेश ने एशिया के बाहर पहली बार कारनामा किया। वह पहली विपक्षी टीम के स्कोर से आगे निकली। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 458 रन बना डाले। कप्तान मोमिनुल हक ने 88 और विकेटकीपर लिटन दास ने 86 रन बनाए। माउंट माउगनेई मैदान पर बांग्लादेश को जीत की महक आ चुकी है। दूसरी पारी में भी कीवी टीम के लिए मुश्किलें कम नहीं। उसके पास सिर्फ 17 रन की बढ़त है और विकेट गिर चुके हैं पांच। यानी बांग्लादेश के पास सुनहरा मौका है। वहीं कीवी टीम की कोशिश होगी मान बचाने की। आखिर वह टेस्ट की वर्ल्ड चैंपियन जो ठहरी। इतनी आसानी से कैसे हार मानेगी। तो वह कोशिश करेगी लड़ने की। पूरे जज्बे के साथ। साल 2000 में अपना पहला टेस्ट खेले वाले बांग्लादेश का यह 127वां टेस्ट मैच है। जीते सिर्फ 15 हैं और हारे हैं 94। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी इस टीम का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा। विदेशी धरती पर बांग्लादेश ने 60 में से सिर्फ पांच मैच जीते हैं। 5 हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं। न्यूजीलैंड में उसने कोई टेस्ट मैच नहीं जीता। बांग्लादेश ने दिखाया है जज्बा बांग्लादेश यूं ही इतनी मजबूत स्थिति में नहीं। वह लड़ी है लगातार इस मुकाबले में। उसने 458 के स्कोर के लिए 176.2 ओवर खेले। इतने ओवर 2010 के बाद से न्यूजीलैंड में किसी विदेशी टीम ने नहीं खेले। क्रिकेट की दुनिया में बांग्लादेश के इतिहास रचने के करीब पहुंचने की चर्चा है। आखिर अपने अवचेतन में हम सब डार्क होर्स को जीतते देखना चाहते हैं। तो, भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े तीन बजे रजाई ओढ़कर बैठिए और देखिए क्या इतिहास बनता है या न्यूजीलैंड की टीम लड़ती है... एशेज का चौथा टेस्ट और जब आप न्यूजीलैंड-बांग्लादेश का मुकाबला देख रहे होंगे तो थोड़ी ही देर में क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विता शुरू हो जाएगी। जी, एशेज। और एशेज का न्यू ईयर टेस्ट। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिंक टेस्ट। मैदान होगा सिडनी। और भारत में वक्त होगा सुबह के पांच। सीरीज गई पर लड़ना होगा इंग्लैंड के हाथ से निकल चुकी है सीरीज। पर मान बचाना बाकी है। जो रूट की कप्तानी पर सवाल हैं। पर जान लड़ाना अभी बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर बुलाकर इंग्लैंड को जमकर 'अपमानित' किया है। एक के बाद एक तीन टेस्ट हराए हैं। बॉक्सिंग डे पर पंच मारकर सीरीज पर कब्जा किया। नए कप्तान पैट कमिंस के साथ कमाल किया। इंग्लैंड के सामने कई सवाल हैं। और जवाब कोई नहीं। इंग्लैंड के लिए मुश्किलें कई सीरीज नहीं जीती जा सकती लेकिन सम्मान अब भी बचाया जा सकता है। 3-2 का आंकड़ा किसी भी लिहाज से बेहतर होगा। लेकिन उसके लिए पहले सिडनी जीतना होगा ताकि होबार्ट की उम्मीदें कायम रहें। पर इंग्लैंड की हार से ज्यादा सवाल उसके जज्बे पर हैं। उसके हारने से ज्यादा उसके हारने के तरीके पर हैं। कोई जोश नहीं। ऐसा लग नहीं रहा कि इंग्लैंड एशेज खेल रहा है। सवाल कप्तान जो रूट पर भी हैं। उनकी कप्तानी पर संकट है। एशेज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी लिहाज से वर्ल्ड कप से कम नहीं। तो, क्या इंग्लैंड लगाएगा अपना पूरा दम या ऑस्ट्रेलिया का अश्वमेध सिडनी भी फतह करेगा। साफ मौसम, शानदार ब्रॉडकास्टिंग, क्रिकेट की सबसे पुरानी लड़ाई और दमदार मुकाबला देखने के लिए थोड़ा जल्दी उठना तो बनता है। दोपहर को भारत और साउथ अफ्रीका दोपहर 1:30 से भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होगा। यह मैच रोमांचक स्थिति में है. भारत इस मैदान पर कोई मुकाबला नहीं हारा है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत को 202 पर समेटने के बाद बढ़त हासिल कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम क्या रणनीति अपनाती है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mUlH60






0 comments:
Post a Comment