नई दिल्ली : में संतुलन नहीं बन पा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने हमारी ताजा खामियों का फायदा उठाते हुए टेस्ट और वनडे, दोनों सीरीज कब्जा ली हैं। चिंता की बात यह है कि कोई कॉम्बिनेशन सही नतीजे नहीं दे पा रहा। टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में शर्मनाक हार और अब पहले दो वनडे में बुरी गत... कप्तानी पर ऊहापोह के बीच घटिया प्रदर्शन बीसीसीआई के लिए नई चुनौती बन गया है। कोच के रूप में अपने पहले विदेशी असाइनमेंट में फेल हुए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में कप्तानी का कोई अनुभव न होने के बावजूद वनडे टीम के कप्तान बनाए गए भी प्रभावित नहीं कर सके। भारतीय क्रिकेट अभी उस मोड़ पर खड़ा दिख रहा है जहां उसे कुछ कड़े फैसले करने होंगे। टीम सिलेक्शन और प्लेइंग 11 चुनने का ढर्रा बदलना होगा, नहीं तो टीम इंडिया के औंधे मुंह गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी तो न थी टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना, गाबा का घमंड तोड़ना और उसके बाद इंग्लैंड को उसी के घर में धूल चटाना... कोविड-19 के बीच भारतीय टीम बेहतरीन लय में थी। यह सब तब था जब कप्तानी को लेकर किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं थी। फिर टी-20 वर्ल्ड कप आया और टीम इंडिया का महल ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया। बेआबरू होकर टूर्नमेंट से बाहर हुए तो घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टी-20 और वनडे सीरीज में पीटकर चैन की सांस ली गई। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले इसे हमारा 'बेस्ट चांस' बताया जा रहा था। राहुल, द्रविड़ पर उठ रहे सवालकुछ एक्सपर्ट्स की राय में यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे मजबूत टीम थी। मगर हुआ क्या? सेंचुरियन का किला तो ढहा मगर फिर जोहान्सबर्ग और केपटाउन में भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए। वनडे सीरीज के हालिया प्रदर्शन की बात तो जाने ही दीजिए। केएल राहुल की कप्तानी का स्तर इतना घटिया रहा है कि सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज कह रहे हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि उसने कभी कर्नाटक की कप्तानी भी की है।' सवाल द्रविड़ के रवैये पर भी उठ रहे हैं। फैन्स का एक तबका मानता है कि द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया कम आक्रामक होती जा रही है। पिछले 10 मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे - 7 विकेट से हारे
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे - 31 रन से हारे
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट - 7 विकेट से हारे
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट - 7 विकेट से हारे
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट - 113 रन से जीते
- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट (मुंबई) - 372 रन से जीते
- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट (कानपुर) - मैच ड्रॉ
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज - क्लीन स्वीप किया
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Kyg7jS






0 comments:
Post a Comment