नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में कप्तान विराट कोहली अकेले मोर्चा ले रहे हैं। कोहली ने मैच के पहले दिन अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। कोहली का कागिसो रबाडा पर लगाया गया सिक्स काफी चर्चा बटोर रहा है। कोहली ने पारी के 41वें ओवर में शानदार पुल शॉट खेला। यह भारतीय पारी का पहला छक्का था। लेकिन, जैसे ही कोहली ने यह सिक्स लगाया टि्वटर पर एक बड़ा आंकड़ा सामने आया। जाने-माने क्रिकेट विशेषज्ञ और स्टेटिसिशन मोहनदार मेनन ने लिखा कि बीते तीन साल में यह कोहली के बल्ले से निकला सिर्फ पांचवां टेस्ट सिक्स है। यानी 2019 से लेकर अभी तक। कोहली का बल्ला बीते करीब दो साल से शांत है। मंगलवार को भी वह चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नहीं दिख रहे। हालांकि वह क्रीज पर जज्बा दिखा रहे हैं। कोहली अपनी आक्रामकता को कंट्रोल करके खेल रहे हैं। मोहनदास मेनन ने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से निकला दुर्लभ सिक्स! आज केपटाउन में लगाया गया सिक्स कोहली के बल्ले से पिछले पांच साल में निकला तीसरा टेस्ट सिक्स है।' इतना ही नहीं इस दौरान उमेश यादव ने 155 गेंद का सामना करके 11 छक्के लगाए हैं वहीं कोहली ने 2568 गेंदों का सामना किया है। पर्थ टेस्ट में जोश हेजलवुड की गेंद पर बल्ले का किनारा लगकर गए सिक्स के बाद यह विदेशी धरती पर उनका पहला सिक्स है। कोहली ने दो साल से ज्यादा वक्त से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। हालांकि कोहली की बल्लेबाजी पर सुनील गावस्कर ने कहा कि बीते पांच-छह साल में कोहली के बल्ले से निकले सबसे मुश्किल 40 रन हैं। भारत ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया था वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में सात विकेट से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nhhY2n






0 comments:
Post a Comment