Thursday, January 20, 2022

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पहला वनडे हारे, टेस्ट सीरीज भी गंवाई, अब एक और झटका

पार्ल: भारत का साउथ अफ्रीकी दौरा अबतक कुछ खास नहीं गुजरा। पहले टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। फिर वनडे सीरीज के पहले मैच में हार मिली। इन दो झटकों से टीम संभली भी नहीं थी कि एक और बुरी खबर आ रही है। दरअसल, ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत की बादशाहत भी छीनी गई। टीम पहले से अब सीधे तीसरे स्थान पर फिसल चुकी है। पहले से तीसरे स्पॉट पर भारत साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया नंबर वन स्पॉट पर थी। मगर प्रोटिज से हार और एशेज सीरीज में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 4-0 से एकतरफा जीत ने सारे समीकरण उसके खिलाफ कर दिए। अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की नंबर एक टीम बन गई है। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर आ गई। जबकि 119 पॉइंट्स के साथ भारत तीसरे नंबर पर खड़ा है। साउथ अफ्रीका की टॉप-5 में एंट्री पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम ने लगातार शुरुआती तीन टेस्ट जीतने के बाद पांचवें और आखिरी मैच में भी फतह हासिल की थी। जबकि चौथा मुकाबला नाटकीय रूप से ड्रॉ पर खत्म हुआ था। दूसरी ओर भारतीय टीम सेंचुरियन में इतिहास रचने के बाद सीरीज का अगला दोनों मैच गंवा बैठी थी। जोहानिसबर्ग के बाद केपटाउन में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा। भारत जैसे मजबूत टीम से सीरीज जीतते ही साउथ अफ्रीकी युवा टीम अब 101 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर आ गई। पाकिस्तान 93 रेटिंग अंकों के साथ एक पायदान नीचे छठे नंबर पर आ गया है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड इस बीच रैंकिंग चार्ट में अपने-अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rxTnrA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support