नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akrma) नए साल की पूर्व संध्या पर हवाई फायरिंग से खुश नहीं हैं। साल 2022 (New Year’s eve) की पूर्व संध्या पर एक ओर जहां पूरी दुनिया ने आतिशबाजी से नव वर्ष का वेलकम किया वहीं पाकिस्तान में जमकर हवाई फायरिंग की गई जिसमें कराची में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिग्गज अकरम ने पाकिस्तानियों को सलाह दी कि वह बंदूकें छोड़कर पटाखें खरीद लें और जश्न में वह इसका इस्तेमाल करें। अकरम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ' आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मुझे आपसे आग्रह करनी है कि हम क्या अपने बच्चों को जरा समझाएंगे कि वह दिखावेबाजी बंद कर दें। रात के 12 बजे जाकर फायरिंग ठा, ठां..ठूज। आप रैंबो तो हो नहीं। जाओ और कुछ पटाखा आदि खरीद लो। जो पिछली बार मैं अपनी बेटी के लिए लाया था।' कराची में हवाई फायरिंग (Aerial Firing) में एक की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। बावजूद इसके पाकिस्तानियों ने हवाई फायरिंग बंद नहीं की। अकरम ने आगे कहा, ' याद रखो जिस गोली ने ऊपर जाना है उसे नीचे भी आना है। और नीचे आकर किसी को भी लग सकती है। आपका रिश्तेदार हो सकता है, कोई सड़क पर जा रहा आदमी हो सकता है। मैं किसी भी एरिया की बात कर रहा हूं। वही 70 की चीजें हम अभी कर रहे हैं।' अकरम के इस ट्वीट को अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने भी रिट्वीट करते देशवासियों से भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में पेश आने को कहा। बीता साल 2021 पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं रहा। लोगों को नए साल से नई उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि नया साल कुछ बदलाव लेकर आएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qHXctD






0 comments:
Post a Comment