Thursday, January 13, 2022

देखें वीडियो: पीटरसन ने पकड़ा पुजारा का बेहतरीन कैच, गावस्कर ने किया मजाक

केपटाउन साउथ अफ्रीका के लिए दिन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन की दूसरी ही गेंद पर उसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई। ठीक वैसे ही जैसी उसे दूसरे दिन हासिल हुई थी। मार्को यानसन कती गेंद पर चेतेश्वर पुजारा पविलियन लौट गए। पुजारा हालांकि अपने इस शॉट से खुश नहीं होंगे। हालांकि यह विकेट गेंदबाज से ज्यादा फील्डर कीगन पीटरसन का कहा जाएगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओवर द विकेट बॉलिंग की। यह गेंद लेग स्टंप पर थी। शॉर्ट बॉल। अपनी हाइट की वजह से यानसन हमेशा से अच्छा उछाल हासिल कर लेते हैं। यहां भी यही हुआ। गेंद टप्पा खाने के बाद बल्लेबाज की उम्मीद से ज्यादा उछली। पुजारा गेंद की लाइन के इनसाइड आकर डिफेंड करने गए। अब चूंकि गेंद का उछाल ज्यादा था तो पुजारा उसे कंट्रोल नहीं कर पाए। और उन्होंने गेंद को दूर धकेलने का प्रयास किया। यहीं से पीटरसन का शो शुरू हुआ। पीटरसन, जो लेग स्लिप पर खड़े थे, ने अपनी दाईं ओर छलांग लगाई। यह बहुत शानदार कैच लपका। जब उन्होंन हवा में कैच लपका तो वह जमीन के समांनतर थे। उस समय कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भी पीटरसन के इस कैच के फैन हो गए। उन्होंने इसे बेहतरीन कैच बताया। पुजारा अपने दूसरे दिन के स्कोर 9 रन में कोई इजाफा नहीं कर पाए। पुजारा ने पहली पारी में 43 रन की उपयोगी पारी खेली थी। गावस्कर लेग स्लिप की वकालत करते रहते हैं। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा भी, 'कई बार हम बुजुर्गों की बात मान लेने का फायदा होता है।' गावस्कर ने इसके साथ ही कैमरामैन के काम की तारीफ भी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qnbJfp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support