Monday, January 17, 2022

विराट की विदाई के बीच कहां हैं रोहित शर्मा, अब कैसी है वाइट बॉल कप्तान की चोट?

नई दिल्ली विराट के अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने और टीम इंडिया में पैदा हुए नेतृत्व संकट के बीच रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। वाइट बॉल फॉर्मेट यानी वनडे और टी-20 के कप्तान रोहित शर्मा इंजरी से तेजी से उबर रहे हैं। अब अपडेट है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में वह टीम का हिस्सा होंगे। रहाणे को हटाकर साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए टेस्ट की उपकप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई थी, मगर अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग चोटिल कर बैठे हिटमैन पूरे दौरे से ही बाहर हो गए। 34 वर्षीय ओपनर को यह चोट नेट सेशन में प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र की माने तो, 'रोहित की फिटनेस में तेजी से सुधार आ रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। पहला वनडे खेले जाने में अब भी छह हफ्ते का समय है, जो 6 फरवरी को अहमदाबाद में होना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन मैच की वनडे सीरीज 6 से 12 फरवरी के बीच खेली जाएगी। बाद में इतने ही मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी होगी, जो खेली जानी है। 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होगी। इससे पहले टीम इंडिया को कल से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nv0ShN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support