लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिए कड़े जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) को खत्म करने का अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था ‘इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ काम को बर्बाद कर रही है।’ पीटरसन का बयान भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के विचार से अलग है जिन्होंने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए संतुलित नजरिया अपनाने की वकालत की थी। पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘जितनी जल्दी हो सके खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की आवश्यकता है। अभी जो दुनिया का सबसे अच्छा काम है वह उसे बर्बाद कर रहा है।’ मौजूदा एशेज सीरीज से पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के टॉप खिलाड़ी पांच मैचों की सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे क्वॉरनटीन के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत के बाद यह मामला सुलझा लिया गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3HA9xqQ






0 comments:
Post a Comment