Wednesday, January 5, 2022

देखें: राहुल द्रविड़ ने करवाया विराट कोहली को थ्रो-डाउन, वीडियो हुआ वायरल

जोहान्सबर्ग विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कोहली सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में फिट हो जाएंगे। इस बीच, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ विराट कोहली को थ्रो डाउन करवा रहे हैं। इसके बाद इससे उम्मीद जगी है कि वह केपटाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। यह वीडियो मैच के तीसरे दिन की शुरुआत से पहले का है। इसके अलावा तीसरे दिन के खेल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी कहा कि कोहली की फिटनेस में सुधार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रन का टारगेट है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल की हाफ सेंचुरी के बावजूद भारत पहली पारी में 202 रन ही बना सका। विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में राहुल इस टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट की पीठ में तकलीफ के चलते वह इस मैच में नहीं खेले। राहुल की हाफ सेंचुरी के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन की पारी खेली। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी में 266 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 240 रन की चुनौती दी थी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका को अभी 122 रन और बनाने हैं और उसके हाथ में 8 विकेट बाकी हैं। कप्तान डीन एल्गर 46 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31vjd6t
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support