Saturday, January 22, 2022

IPL मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें किसका बेस प्राइस सबसे हाई

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग () के 15वें एडिशन के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। इनमें 896 भारतीय जबकि 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो दिन तक चलने वाले खिलाड़ियों की नीलामी में इस बार कुल 10 टीमें बोली लगाती हुई नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes), पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle), पेसर मिशेल स्टार्क ओर सैम कर्रन (Sam Curran) नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) , स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), मिशेल मार्श, कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के अलावा 45 अन्य खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है। ये बड़े नाम हैं शामिल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल हैं जिनमें 17 भारतीय और 32 ओवरसीज के क्रिकेटर हैं। आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना, पैट कमिंस, एडम जांपा, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो आदि हैं। आईपीएल ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, 'कुल 1214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए पंजीकरण करवाया है।' 12 और 13 फरवरी को होगी नीलामी नीलामी 12 और 13 फरवरी () को बेंगलुरू में होगी। इस बार भूटान के भी एक खिलाड़ी ने पंजीकरण कराया है जबकि अमेरिका के रिकॉर्ड 14 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 59 खिलाड़ी शामिल विदेशों से ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 59 और दक्षिण अफ्रीका के 48 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना दावा पेश किया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज (41), श्रीलंका (36), इंग्लैंड (30), न्यूजीलैंड (29) और अफगानिस्तान (20) कुछ अन्य देश हैं जहां से कई खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। नामीबिया (5), नेपाल (15), नीदरलैंड (1), ओमान (3), स्कॉटलैंड (1), जिम्बाब्वे (2), आयरलैंड (3) और संयुक्त अरब अमीरात (1) के खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा बनेंगे। 8 फ्रैंचाइजी ने 27 खिलाड़ियों को किया रिटेन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस बार 2 नई टीमें इस टी20 टूर्नामेंट में उतरेंगी। आगामी ऑक्शन से पहले 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को जबकि दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनउ ने 6 खिलाड़ियों को चुन लिया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3GTGqyP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support