Saturday, January 15, 2022

LIVE: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, 85 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

होबार्ट ऑस्ट्रेलिया ने होबार्ट में जारी एशेज सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 303 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 101 रन की पारी खेली वहीं कैमरन ग्रीम ने 74 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। डिनर ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 34/ 2 इंग्लैंड ने दूसरे दिन डिनर ब्रेक तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 9 और कप्तान जो रूट 3 रन बनाकर नाबाद हैं। अब इन दोनों बल्लेबाजों पर इंग्लैंड का दारोमदार है। इंग्लैंड को दूसरा झटका, क्राउली 18 रन बनाकर आउट कप्तान पैट कमिंस ने जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। क्राउली 18 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने क्राउली को ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। क्राउली जब आउट हुए उस समय इंग्लैंड का स्कोर 29 रन था। इंग्लैंड ने क्राउली का विकेट 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर गंवाया। इंग्लैंड की खराब शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 303 रन के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। उसने पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर रोरी बर्न्स का विेकट सस्ते में गंवा दिया। बर्न्स को मार्नस लाबुशेन ने रन आउट किया। बर्न्स जब आउट हुए उस समय इंग्लैंड के कुल स्कोर में अभी 2 रन ही जुड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 303 रन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 241 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज एलेक्स कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए वहीं स्टार्क ने 3 रन का योगदान दिया। नेथन लियोन 31 और स्कॉट बोलेंड 10 रन पर नाबाद लौटे। कप्तान कमिंस ने 2 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 303 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड और वुड ने तीन तीन विकेट चटकाए जबकि रॉबिन्सन और वोक्स के खाते में दो दो विकेट गए। ट्रेविस हेड के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 12 रन की बेहद खराब शुरुआत से उबरकर बारिश से प्रभावित पहले दिन 6 विकेट पर 241 रन बनाए थे । ब्रिसबेन में पहले टेस्ट मैच में 152 रन बनाने वाले हेड ने 113 गेंदों पर 101 रन की आक्रामक पारी खेलकर इंग्लैंड को इस दिन रात्रि टेस्ट मैच में शुरुआती सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया। कैमरन ग्रीन ने भी 74 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मार्नश लाबुसेन ने 44 रन बनाये। हेड और ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी की। टी के विश्राम के आधे घंटे बाद बारिश के कारण दिन में आगे का खेल नहीं हो पाया। आस्ट्रेलिया के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद हेड ने 10वें ओवर में जब क्रीज पर कदम रखा तब तक डेविड वार्नर (शून्य), उस्मान ख्वाजा (छह) और स्टीव स्मिथ (शून्य) पवेलियन लौट चुके थे। गेंदबाजों के लिए अनुकूल दिख रहे विकेट पर ओली रॉबिन्सन (24 रन देकर दो) और स्टुअर्ट ब्रॉड (48 रन देकर दो) ने आस्ट्रेलिया को मुख्य रूप से नुकसान पहुंचाया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाने वाले हेड ने पहले लाबुशेन के साथ 71 रन की साझेदारी करके स्थिति संभाली। लाबुशेन ने जब खाता भी नहीं खोला था तब जॉक क्राउली ने दूसरी स्लिप में उनका कैच छोड़ा जो इंग्लैंड को महंगा पड़ा। लाबुशेन ने क्रिस वोक्स (50 रन देकर एक) और मार्क वुड (79 रन देकर एक) पर कुछ अच्छे शॉट जमाए लेकिन ब्रॉड की गेंद को एक्रास द लाइन खेलने के प्रयास में वह फिसल गए और बोल्ड हो गये। दूसरे सत्र में हेड और ग्रीन ने विकेट के दोनों तरफ कुछ अच्छे शॉट लगाये। हेड ने शतक पूरा करने के बाद वोक्स की गेंद पर मिडऑन पर कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाये। ग्रीन ने वुड की गेंद पर आउट होने से पहले 109 गेंदें खेली और आठ चौके जड़े। स्टंप उखड़ने के समय एलेक्स कैरी 10 रन पर खेल रहे थे जबकि मिशेल स्टार्क को अभी खाता खोलना है। आस्ट्रेलिया पहले तीन मैच जीतकर श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुका है। सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रा छूटा था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/326iKbm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support