Sunday, January 16, 2022

वीडियो : मैक्सवेल ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, फैंस बोले- ये RCB का कमाल है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई टी20 बिग बैश लीग () में इन दिनों कई स्टार खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। (Glenn Maxwell) भी उन्हीं में से एक हैं। मैक्सवेल बतौर कप्तान मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेल रहे हैं। रविवार को मेलबर्न में मेलबर्न स्टार्स और ब्रिस्बेन हीट (Melbourne Stars v Brisbane Heat) के बीच खेले गए मुकाबले में मैक्सवेल ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने एक ऐसा कैच लपका जिसको देख कॉमेंटेटर्स सहित सहित हैरान रह गए। खुद मैक्सवेल को भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने कैच लपक लिया है। ब्रिस्बेन की पारी के 16वें ओवर में मेलबर्न की ओर से नेथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज सैम हीजलेट ने एक मिडऑन के ऊपर से शॉट खेला जहां मैक्सवेल खड़े थे। मैक्सवेल ने उल्टा भागते हुए बायें हाथ से शानदार कैच लपक लिया। कुछ समय तक मैक्सवेल को यकीन ही नहीं हुआ। वह मुंह दबाकर हंसने लगे। यहां तक की कॉमेंटेटर्स भी इस बेहतरीन कैच को देखकर भौचक्के रह गए। कॉमेंटेटर्स ने इस कैच को अविश्वसनीय करार दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैंन ने लिखा, ' यह आरसीबी का कमाल है।' मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेला था। मैक्सवेल ने पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी मेलबर्न स्टार्स से इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। ब्रिस्बेन की ओर से रखे गए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार्स टीम ने 13.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत दर्ज की। मैक्सेवल ने 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। उन्होंने ओपनर जो क्लार्क (62) के साथ मिलकर पहले विकेट पर 104 रन जोड़े।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qx736K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support