Monday, January 31, 2022

U-19 World Cup: सिंधु कोविड-19 से उबरे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल

नॉर्थ साउंड: भारत के अंडर-19 क्रिकेटर निशांत सिंधू कोविड-19 से उबर कर बुधवार को यहां अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिंधु के स्वस्थ होने का मतलब है कि टीम के सभी सदस्य इस अहम मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिंधु ने यश धुल की अनुपस्थिति में दो लीग मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। युगांडा के खिलाफ भारतीय टीम के अंतिम लीग मैच के बाद सिंधू को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इस खबर की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘सिंधु कोविड-19 जांच में नेगेटिव आए है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध है।’ रिकॉर्ड चार बार के चैंपियन भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच से पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/ijfdgtHIS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support