केपटाउनन्यूलैंड्स में बुधवार को तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन लंच होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। भारत से अभी भी 123 रन पीछे है। कीगन पीटरसन (40) और रासी वान डेर डूसन (17) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से बुधवार को और उमेश यादव ने प्रोटियाज टीम को शुरुआती झटके दिए। दोनों ने मिलकर एक-एक विकेट लिए। इससे पहले दूसरे दिन के पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका 17/1 आगे खेलते हुए पहले ही ओवर के दूसरी गेंद पर का विकेट खो दिया, जब बुमराह ने उन्हें 8 रन पर बोल्ड कर दिया। पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह की गुडलेंथ गेंद को मार्करम ने छोड़ने का फैसला किया। उन्हें लगा गेंद ऑफ स्टंप्स से बाहर निकलेगी, जैसा कि पहली गेंद पर हुआ था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गेंद पैड से चिपकते हुए निकली और स्टंप्स ले उड़ी। मार्करम एकदम भौचक्क रहे गए। उन्हें मिसजज पर अफसोस हो रहा था। इसके बाद नाइटवॉचमैच के तौर पर आए केशव महाराज ने भारतीय पेसरों पर चार चौके लगाए। लेकिन उमेश की गेंद पर महाराज 25 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस समय तक 20.5 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 45/3 हो गया था। पांचवें स्थान पर आए रासी वान डेर डूसन ने पीटरसन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के लिए रन बटोरे और भारतीय तेज आक्रमण का बखूबी सामना किया। इस बीच कुछ खराब गेंदों को दोनों ने बाउंड्री तक भी पहुंचाया, जिससे दूसरे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100/3 पहुंच गया। पीटरसन (40) और डूसन (17) ने मिलकर 88 गेंदों ने 55 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन के आखिरी सत्र में भारतीय टीम को 223 रनों पर आउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 17/1 रन बना चुकी थी। फॉर्म में चल रहे कप्तान डीन एल्गर (3) को बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच आउट कराया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3niQTfq






0 comments:
Post a Comment