नई दिल्ली: भारतीय टीम के ओपनर न सिर्फ क्रिकेट में महारात हासिल है, बल्कि एक्टिंग में भी अच्छा कर सकते हैं। अपने इस टैलेंट का इस्तेमाल वह इंस्टाग्राम रील्स में खूब करते हैं। वह लेटेस्ट वीडियो में अपने पिता महेंद्र पाल धवन के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में यह पिता-पुत्र की जोड़ी एक मिक्स पर एक्टिंग करते दिख रहे हैं। इसमें उनके पिता उन्हें थप्पड़ (फेक) लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को 5 लाख से अधिक लाइक्स और ढेर सारे कॉमेंट मिले हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- बाप हमेशा बाप ही होता है। बता दें कि वह अक्सर टीम के साथियों के साथ रील्स बनाते नजर आते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहे पृथ्वी साव और टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ भी दिखे थे। उनकी एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fYvjbY






0 comments:
Post a Comment